- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
संस्कृत कॉलेज का ताला तोड़ने पर छात्रों का हंगामा
स्मार्ट सिटी के अफसर-कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम चारधाम मंदिर के पास शासकीय संस्कृत महाविद्यालय का ताला तोड़कर सामान निकवाया और ट्रॉली में भर रवाना कर दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने चार घंटे हंगामा कर दिया। प्रोफेसरों ने भी विरोध जताया।
जिस जगह अभी कॉलेज भवन है, वहां स्मार्ट सिटी के तहत नई बिल्डिंग बनना है। तीन दिन पहले भवन खाली करने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। शुक्रवार शाम उच्च शिक्षा विभाग के इंदौर-उज्जैन संभाग के अतिरिक्त संचालक एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ.आरसी जाटवा को कॉलेज के चौकीदार मूलचंद एवं जयप्रकाश उपाध्याय ने घटना की सूचना दी। डॉ.जाटवा ने बताया शाम को दोनों चौकीदार की मौजूदगी में स्मार्ट सिटी के 14-15 अधिकारी-कर्मचारी आए आैर उन्होंने ताला तोड़कर फर्नीचर, अलमारी दो ट्रॉलियों में भरवा दी। जिसमें से ट्रॉली रवाना भी कर दी। जब तक हमें वैकल्पिक जगह नहीं मिल जाती, हम कहां जाएंगे? वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन को समझाइश देते हुए मध्यस्थता की। नगर निगम बिजली कनेक्शन जुड़वाने, सामान को वापस देने आैर वैकल्पिक व्यवस्था तक ऑफिस संचालित करने पर सहमत हुआ है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा विवाद जैसी कोई बात नहीं है। कुछ कम्युनिकेशन गेप हो गया था। मामले का निपटारा हो गया है।
ट्रॉली में रखा संस्कृत कॉलेज का सामान, जो शनिवार को वापस लौटाएंगे।