- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सब्र का बांध टूटा:नियुक्ति पत्र नहीं देने पर नर्सिंग स्टाफ ने किया हंगामा, अभिभावक भी पहुंचे
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के संभागीय कार्यालय पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नवनियुक्त हुई युवतियाें ने उस वक्त हंगामा कर दिया, जब कार्यालय की क्षेत्रीय संचालक ने उन्हें दिनभर इंतजार कराने के बाद शाम को ज्वाइनिंग लेटर देने से मना कर दिया। नर्सेस स्टाफ ने बताया कि मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन सहित खरगोन और झाबुआ से भी कई युवतियां मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए अपना ज्वाइनिंग लेटर लेने सुबह 12 बजे से उज्जैन आ गई थी। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर मिल जाना चाहिए थे।
लेकिन उन्हें दिनभर टालते हुए शाम का वक्त कर दिया और फिर भी लेटर नहीं दिया गया। स्टाफ नर्सेज का कहना है कि 19 तारीख को उनकी लिस्ट जारी हो गई है। इसके 7 दिन के भीतर उन्हें ज्वाइनिंग लेना है। ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद उन्हें मेडिकल और चरित्र सत्यापन पत्र के साथ ही कई आवश्यक दस्तावेज भी तैयार करना है। इसके लिए भी समय की आवश्यकता होगी। यदि मंगलवार काे उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला तो वह अपनी पोस्ट पर ज्वाइन करने में लेट होगी। काफी देर तक कार्यालय के बाहर हंगामा चलता रहा। युवतियाें और उनके परिजनों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को घेर लिया।