- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
हादसा: लोकायुक्त एडीजी की कार को टक्कर मारी, बाल-बाल बचे
र्थ-डे पर आए थे महाकाल दर्शन के लिए
लोकायुक्त एडीजी वी. मधुकुमार की कार को शुक्रवार शाम देवासरोड पर एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में उनके साथ पत्नी भी थी। घटना में दोनों को चोट तो नहीं आई लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नागझिरी पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
मधुकुमार जन्मदिन होने पर शुक्रवार दोपहर पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने के बाद पुलिस मेस पहुंचे, यहां पुलिस अधिकारियों ने केक कटवाकर उन्हें विश किया। शाम करीब 6.30 बजे वे अपनी कार एसएक्स फोर एमपी 02 एबी 5099 से वापस भोपाल लौट रहे थे।
इसी दौरान रुक्मिणी मोटर्स शोरूम के सामने ट्रक जेएच 20 एएन 0274 पीछे से उनकी कार में घुस गया। सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीजी व उनकी पत्नी को सकुशल देख सभी ने चेन की सांस ली। बाद में एडीजी पत्नी के साथ अन्य कार से रवाना हो गए। याद रहे मधुकुमार उज्जैन में आईजी रह चुके हैं।
चालक ने दर्ज करवाया केस
ट्रक चालक उज्जैन से प्याज-लहसुन भरकर देवास जा रहा था और लापरवाही से ट्रक चलाकर एडीजी की कार को टक्कर मार दी। घटना का पता चलते नागझिरी टीआई राममूर्ति शाक्य मौके पर पहुंचीं और ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। बाद में एडीजी की कार चालक ब्रम्हेश्वर ओझा ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस संभवत: उसे शनिवार को पेश करेगी।
जन्मदिन होने पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आया था। हादसे में सिर्फ कार क्षतिग्रस्त हुई है। बाबा के आशीर्वाद से हम सुरक्षित हैं।
– वी. मधुकुमार, एडीजी, लोकायुक्त