- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
हैल्दी सीजन…खाली पड़े डॉक्टर्स के चेम्बर
मेडिकल स्टोर्स पर भी दवाई की बिक्री पर पड़ा असर
उज्जैन। शहर में हैल्दी सीजन चल रहा है। इस समय जहां डॉक्टर्स के चैम्बर्स खाली पड़े हैं वहीं मेडिकल स्टोर्स पर भी दवाईयों की मारामारी नहीं है। खरीदी बिक्री पर खासा असर पड़ा है। डॉक्टर्स के अनुसार यह सीजन हर वर्ष हैल्दी होता है। कोरोना के चलते शंकाओं के बीच सर्दी बिती। लेकिन अब सबकुछ ठीकठाक हो गया है। आनेवाले दिनों को लेकर भी शंका-कुशंका से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब शहर की 75 प्रतिशत जनता हैल्दी हो गई है तथा कोरोना से लडऩे में कामयाब रही है।
जिले में कोरोना वायरस के उपचार के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ.एच पी सोनानिया तथा डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल,शा.माधवनगर के प्रभारी डॉ.भोजराज शर्मा के अनुसार हेल्दी सीजन चल रहा है। लोगों में अब सर्दी-जुकाम-बुखार आदि या गले में खराश के लक्षण न के बराबर मिल रहे हैं। चूंकि लोग ठीक हैं,ऐसे में हॉस्पिटल एवं प्रायवेट क्लिनिकों पर मरीजों के आने की गति धिमी पड़ गई है। चैम्बर्स में जहां सन्नाटा पसर रहा है वहीं मेडिकल स्टोर्स पर भी ठण्डापन है। लोग चूंकि हेल्दी सीजन में स्वस्थ है,ऐसे में सबकुछ ठीक चल रहा है।
डॉ.सोनानिया एवं डॉ.शर्मा ने बताया कि कोरोना को लेकर अब शहर एवं जिले की लगभग 75 प्रतिशत जनता घोषित, अघोषित रूप से निश्चिंत है और अपने शरीर को प्रतिरोधी बना चुकी है। शेष वे लोग हैं जो बुजूर्ग हैं या कई अन्य बिमारियों से ग्रस्त है। ऐसे लोगों का स्वास्थ्य भी इन दिनों ठीक ही है।
सीटी स्केन की संख्या में आई तेजी से कमी
हैल्दी सीजन के चलते इस समय शहर के पैथॉलाजी लेबों एवं एक्स रे क्लिनिकों पर इस समय सीटी स्केन न के बराबर हो रहे हैं। एक समय ऐसा था जब कोरोना के भय से फेफड़ों में जरा भी संक्रमण पाया जाता,डॉक्टर्स तुरंत सिटी स्केन लिख देते थे। अब इसप्रकार के मामलों में भी कमी आई है।