- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास 17 मकानों के अधिग्रहण का कार्य शुरू
मकान मालिकों ने स्वयं हटाया अपना सामान
उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण कार्य में मंगलवार को मंदिर के पास १७ मकानों का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। यहां प्रशासन ने पूर्व में ही नोटिस चस्पा कर दिए थे। सुबह यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान मकान मालिक अपना सामान ले जाते नजर आए।

मकान मालिकों का कहना है कि उन्हें दो-तीन दिन की और मोहलत दी जाए। बता दें कि महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यकरण के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी और महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति मंदिर के पास 70 मीटर के दायरे में 13,145 वर्ग मीटर भूमि और उस पर बने 152 घरों का अधिग्रहण कर रही है। प्रथम चरण में महाकाल मंदिर के सामने बने 11 मकान और त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम मंदिर पहुंच मार्ग के बीच बने 11 मकानों के अधिग्रहण की कार्रवाई की गई थी।
