- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
विकास प्राधिकरण का इस्कॉन मंदिर के पीछे राजीव गांधी पार्क जर्जर
उज्जैन। विकास प्राधिकरण ने लगभग 6 माह पूर्व इस्कॉन मंदिर के पीछे राजीव गांधी पार्क मेंं विभिन्न उपकरण, एक्युप्रेशर टाईल्स, साइकिल आदि लगवाई थी। इस पार्क में अच्छी संख्या में लोगों की आवाजाही भी रहती है लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में जगह-जगह से पार्क जर्जर हो रहा है।
राजीव गांधी पार्क को प्रात: 5 बजे से 10 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खोला जाता है। पार्क 5-6 महीने बाद ही जगह-जगह से जर्जर होने लगा है। यहां लगी टाईल्स जमीन में बैठ रही है, वहीं एक्युप्रेशर की टाईल्स भी ऊंची-नीची हो गई है। साइकिल से चलने वाले फव्वारें भी फ्राइविल खराब होने से ठीक से नहीं चल रहे है। हालांकि अन्य उपकरणों से कसरत तथा मनोरंजन के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। इस संबंध में प्राधिकरण पीआरओ प्रवीण गेहलोत का कहना है कि प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने पिछले दिनों इस पार्क के संधारण के निर्देश दिए हैं। उस संबंध में पार्क का संधारण कार्य कराया जा रहा है। एक-दो दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।
पार्क में अवैध लगा ज्यूस पार्लर
विकास प्राधिकरण के राजीव गांधी पार्क में कर्मचारियों की सांठ-गांठ से अवैधानिक रूप से बिना अनुमति के ज्यूस पार्लर लग गया। शिकायत मिलने पर खुद प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने इस ज्यूस पार्लर को हटाने के निर्देश दिए लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं जा रहा है। केवल टालमटोल की जा रही है।