- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
महाकाल के आंगन में उमा सांझी उत्सव की धूम: घट स्थापना के साथ उमा माता का पूजन-अर्चन कर हुआ महोत्सव का शुभारंभ
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में धर्म, संस्कृति व लोककला का महापर्व उमा सांझी महोत्सव की आज से शुरुआत हो गई है। शनिवार को सुबह महोत्सव का शुभारंभ उमा माता का पूजन-अर्चन कर घट स्थापना के साथ हुआ। बता दें, मंदिर के सभामंडप में श्री उमा माता की घट स्थापना, अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर प्राचीन शिला का परंपरागत पूजन-अर्चन के साथ महोत्सव का प्रारंभ किया गया।
इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी, आरपी गहलोत सहित मंदिर के पुजारी, पुरोहित व कर्मचारी इस आयोजन में शामिल हुए।
बता दें, उमा सांझी महोत्सव हर वर्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष उमा-सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी से 2 अक्टूबर अश्विन शुक्ल द्वितीया तक होगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में महाकाल मंदिर के आंगन में सांस्कृतिक उत्सव होगा, साथ ही महाकाल मंदिर के सभामंडप में संझा सजाई जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन सायं-आरती के पश्चात लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों के लिए रंगोली व अन्य स्पर्धाओं का आयोजन होगा। वहीं 4 अक्टूबर को चंद्र दर्शन की द्वितीया पर उमा माता की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर पारंपरिक मार्ग से शिप्रा तट तक जाएगी। शिप्रा पर संझा विसर्जन व पूजन के बाद सवारी वापस मंदिर आती है। वहीं, इस पांच दिवसीय आयोजन में पांच दिन तक संध्या के समय चयनित लोक कलाकारों द्वारा गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाती हैं।