- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
बेसन लड्डू रेसिपी
सामग्री…
घी – ¾ बाउल
बेसन – 2 बाउल
सूजी – ¼ बाउल
बादाम – स्वादानुसार
काजू – स्वादानुसार
इलाइची पाउडर – ½ tsp या स्वादानुसार
बूरा शुगर – 1.5 बाउल
विधि…
एक पैन लें और इसमें घी डालें। अब इसमें बेसन और सूजी डालें |
बेसन, सूजी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इन्हे धीमी आंच पर ही पकाएं। इसे चलाते हुए पकाते रहें, नहीं तो मिश्रण जल जाएगा | इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। कुछ देर बाद मिश्रण का रंग बदलने लगेगा। इस समय पर इसमें बादाम और काजू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक चलाते रहें |
जब यह मिश्रण गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब इसकी महक बहुत अच्छी आने लगेगी और मिश्रण घी छोड़ने लगेगा तब आप गैस बंद कर दें |
मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर, बूरा शुगर (यदि आपके पास बूरा शुगर नहीं है तो आप चीनी पीसकर भी डाल सकते हैं) डालें।
इसे अच्छी तरह मिला लें और मनपसंद आकार दें | बेसन के लड्डू बनकर तैयार हैं |